Pinkishe Foundation
31/10/2026
Dr. Shehla Jamal

Period track करने का मतलब है हर महीने यह लिखना कि period कब शुरू हुई, कब ख़त्म हुई, flow कैसा था, और आपको कैसा लगा। बस इतना।
यह सिर्फ़ date याद रखने के लिए नहीं है। तीन-चार महीने लिखने के बाद आप अपने शरीर को नए तरीके से जानने लगती हैं: कब energy कम होती है, कब mood बदलता है, कब पेट भारी लगता है। यह जानकारी आपके लिए भी काम की है, और ज़रूरत पड़ने पर doctor के लिए भी।
कोई भी calendar चलेगा, phone का हो या काग़ज़ का।
तीन-चार महीने में आपको अपनी cycle length का अंदाज़ा हो जाएगा। शुरुआत के लिए इतना काफ़ी है।
एक छोटी diary लें। हर दिन के लिए एक लाइन काफ़ी है। जैसे:
रात को सोने से पहले बस 2 मिनट।
Pinkishe की free Period और Ovulation Tracking Sheet में period के दिन, symptoms (जैसे cramps, पेट फूलना, सिरदर्द), mood और energy लिखने की जगह है। Pinkishe का free Period और Ovulation Calculator वाले page पर अपना email डालकर आप यह sheet मँगा सकती हैं।

ज़रूरी:
अगर लिखना चाहें:
सब एक साथ शुरू करने की ज़रूरत नहीं है। जो आसान लगे, वहीं से शुरू करें।
Cycle length = एक period के पहले दिन से अगली period के पहले दिन तक के दिन।
28 दिन की cycle में ovulation लगभग 14 मई को हो सकता है, और fertile window लगभग 9 मई से 14 मई तक। यह सिर्फ़ अनुमान है। Ovulation के बारे में ज़्यादा Ovulation क्या होता है? में पढ़ें।
Tracking बताती है कि आपकी पिछली cycles कैसी रहीं। Calculator बताता है कि आगे क्या हो सकता है: अगली period की संभावित date, ovulation का लगभग दिन और fertile window। अपनी tracking से निकली cycle length Pinkishe का free Period और Ovulation Calculator में डालें। Calculator के बारे में Period Calculator क्या होता है? में पढ़ें।
हाँ, बल्कि ऐसे में tracking और भी ज़रूरी है। आपकी diary से doctor समझ पाएँगे कि period कब-कब देर से आई, कितनी देर से, और साथ में क्या symptoms थे।
Tracking और calculator fertile window का अनुमान दे सकते हैं, लेकिन इन्हें pregnancy रोकने के भरोसेमंद तरीके की तरह use नहीं करना चाहिए। कोई भी दिन pregnancy से पूरी तरह safe नहीं होता। Cycle हर महीने थोड़ी बदल सकती है। Contraception के लिए doctor या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से बात करें।
Tracking कोई बड़ा काम नहीं है। एक date लिखने से शुरुआत होती है। फिर दूसरी। फिर तीसरी।
कुछ महीनों में आप देखेंगी कि आपको अपने शरीर की कितनी ज़्यादा समझ हो गई है। बिना किसी app के, बस एक छोटी-सी diary से। और ज़रूरत पड़े तो यही diary doctor के बहुत काम आएगी।
अगर हर घंटे-दो घंटे में pad भर जाए, period 7 दिन से ज़्यादा चले, दो periods के बीच bleeding हो, या दर्द इतना हो कि रोज़ का काम रुक जाए, तो doctor से मिलें।
इनमें से कुछ भी हो, तब भी doctor से मिलें:
Doctor के पास जाएँ तो अपनी diary साथ ले जाएँ।
Period के बारे में कोई सवाल है? हमारी मेंस्ट्रुअल हेल्पलाइन पर फ़ोन करें: 85888 70999. यह किसी भी समय जवाब देती है।
A simple printable sheet that marks your period days, your fertile window and your ovulation day. We will email it to you now.
We will send the tracker and a few gentle menstrual health emails from Khyati at Pinkishe. No spam, unsubscribe any time.
Prefer to work out your dates now? Open the free ovulation calculatorबिल्कुल नहीं। एक काग़ज़ का calendar या छोटी diary से अच्छी शुरुआत हो सकती है।
एक period के पहले दिन से अगली period के पहले दिन तक के दिन गिनें। यही आपकी cycle length है। 3 से 4 महीने लिखने के बाद औसत निकालें।
हर महीने कुछ दिनों का फ़र्क़ अक्सर normal है। लेकिन अगर cycle हर बार बहुत अलग हो, जैसे कभी 21 दिन और कभी 40 दिन, तो एक बार doctor से बात करें।
नहीं। Tracking और calculator fertile window का अनुमान देते हैं, लेकिन कोई भी दिन pregnancy से पूरी तरह safe नहीं होता। Contraception के लिए doctor से सलाह लें।
Pinkishe का free Period और Ovulation Calculator वाले page पर जाएँ और अपना email डालें। Sheet आपके email पर आ जाएगी।
अगर आप pregnant नहीं हैं, तो calculator या tracker पर भरोसा करने की बजाय सीधे doctor से मिलें। अपनी diary साथ ले जाएँ, इससे doctor को समझने में आसानी होगी।
Period track करने के लिए बस period शुरू और ख़त्म होने की date, flow और आपको कैसा लगा, यह लिखें। 3 से 4 महीने में आपकी cycle का pattern दिखने लगेगा। कुछ अलग लगे, तो यही diary लेकर doctor से मिलें।
Pinkishe Foundation is a specialist implementation organisation for menstrual health. We deliver, reliably, in schools and communities across India. Support our work with a donation.
₹1,100 gives one girl a year. Donations are eligible for deduction under Section 80G.