Pinkishe Foundation
31/10/2026
Dr. Shehla Jamal

Period calculator एक free online tool है। आप इसमें अपनी last period की start date और अपनी cycle की आम length डालती हैं, और यह बताता है कि:
यह कोई जादू नहीं है। यह आपकी डाली हुई dates और cycle length से हिसाब लगाकर एक अनुमान देता है। यह आपकी पुरानी entries से सीखता नहीं है, इसलिए हर बार अपनी सही cycle length डालें।
कभी travel plan करना हो, कोई exam या function हो, या बस यह जानना हो कि शरीर ठीक चल रहा है या नहीं, period की date पहले से पता हो तो बहुत काम आता है।
एक period के पहले दिन से अगली period के पहले दिन तक का समय आपकी cycle कहलाता है।
उदाहरण: अगर आपकी period 1 जनवरी को शुरू हुई और अगली 29 जनवरी को, तो आपकी cycle 28 दिन की है।
अगर आपकी cycle इस range से बाहर है या बहुत irregular है, तो एक बार doctor से बात करना अच्छा रहेगा।

वह दिन जब पिछली period में bleeding शुरू हुई थी।
आपकी cycle आमतौर पर कितने दिन की होती है? पक्का न पता हो तो 28 से शुरू करें, और कुछ महीने dates लिखकर अपनी असली length जानें।
2 से 7 दिन के बीच कुछ भी अक्सर normal है।
Calculator दिखाएगा: अगली period की संभावित date, ovulation का लगभग दिन, और fertile window।
Pinkishe का free Period और Ovulation Calculator यहाँ खोलें। कोई login नहीं, कोई charge नहीं।
Calculator लगभग ऐसा बताएगा:
यह अनुमान है, पक्की date नहीं। Ovulation हर महीने कुछ दिन आगे-पीछे हो सकता है।
नहीं, और यह बात आपको पता होनी चाहिए।
Calculator अनुमान देता है, guarantee नहीं। Stress, travel, नींद की कमी, बीमारी, वज़न में बदलाव, ये सब cycle को आगे-पीछे कर सकते हैं।
इसलिए calculator को guide की तरह use करें, नियम की तरह नहीं। अगर period बहुत irregular है, बहुत heavy है, या तीन महीने से नहीं आई है (और आप pregnant नहीं हैं), तो calculator के भरोसे न रहें, doctor से मिलें।
दोनों साथ use करें तो सबसे ज़्यादा फ़ायदा है: calculator से planning, tracker से समझ। Calculator वाले page पर अपना email डालकर आप free Period और Ovulation Tracking Sheet भी मँगा सकती हैं। Tracking कैसे करें, यह Period Cycle कैसे Track करें? में पढ़ें।
Calculator fertile window का अनुमान देता है, लेकिन इसे pregnancy रोकने के भरोसेमंद तरीके की तरह use नहीं करना चाहिए। कोई भी दिन pregnancy से पूरी तरह safe नहीं होता, ख़ासकर अगर cycle irregular है। Cycle हर महीने बदल सकती है, और calculator उस बदलाव को पहले से नहीं जान सकता।
Pregnancy से बचना है तो किसी doctor या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से भरोसेमंद गर्भनिरोधक (contraception) के बारे में बात करें। Condom, गोलियाँ और copper-T जैसे कई विकल्प सरकारी केंद्रों पर मुफ़्त मिलते हैं।
Period के बारे में कोई सवाल है? हमारी मेंस्ट्रुअल हेल्पलाइन पर फ़ोन करें: 85888 70999. यह किसी भी समय जवाब देती है।
A simple printable sheet that marks your period days, your fertile window and your ovulation day. We will email it to you now.
We will send the tracker and a few gentle menstrual health emails from Khyati at Pinkishe. No spam, unsubscribe any time.
Prefer to work out your dates now? Open the free ovulation calculatorबस दो चीज़ें: आपकी last period का पहला दिन, और आपकी cycle की आम length।
Irregular cycle में अनुमान कम सही होता है, फिर भी एक मोटा idea मिल सकता है। अगर cycle बहुत ज़्यादा irregular है, तो doctor से बात करें।
नहीं। Calculator fertile window का अनुमान देता है, लेकिन कोई भी दिन pregnancy से पूरी तरह safe नहीं होता। Pregnancy से बचने के लिए doctor या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से contraception की सलाह लें।
हाँ, कुछ दिनों का फ़र्क़ बहुत आम है, ख़ासकर period शुरू होने के पहले कुछ सालों में। अगर हर बार बहुत अलग dates पर आए या बहुत देर से आए, तो एक बार check करवाएँ।
पहले कुछ सालों में cycle अक्सर irregular रहती है, इसलिए calculator सिर्फ़ मोटा अंदाज़ा देगा। Calendar पर dates लिखना ज़्यादा काम का है।
जी हाँ, बिल्कुल free। कोई registration नहीं।
Period calculator आपकी last period की date और cycle length से अगली period, ovulation और fertile window का अंदाज़ा देता है। यह guide है, पक्की date नहीं, और pregnancy रोकने का तरीका भी नहीं है। Cycle में कुछ अलग लगे तो doctor से मिलें।
Pinkishe Foundation is a specialist implementation organisation for menstrual health. We deliver, reliably, in schools and communities across India. Support our work with a donation.
₹1,100 gives one girl a year. Donations are eligible for deduction under Section 80G.