बड़ी होती लड़कियों और उनका ख़याल रखने वाले सबके लिए कॉमिक
The Period Fairy
ग्यारहवें जन्मदिन की रात रोज़ी का पहला पीरियड आता है। मम्मी के तोहफ़े से निकली एक परी उसे बताती है कि क्या हो रहा है, और इसे कैसे संभालें। अब 29 भाषाओं में।
12 भारतीय भाषाएँ, और अंग्रेज़ी के साथ दुनिया की 16 और भाषाएँ। मुफ़्त, किसी भी फ़ोन पर।
Happy 11th Birthday
Rosy!
आज रोज़ी का ग्यारहवाँ जन्मदिन था।
टोटू
हैप्पी बड्डे! हैप्पी बड्डे! केक, केक, केक!
मोंटी
टोटू, केक रोज़ी का है, तेरा नहीं!
ज़ोया
विश माँगो!
रोज़ी (आँखें बंद, मन में)
मैं बड़ी होकर बहादुर बनूँ।
मारिया
सोमवार को स्कूल में मिलते हैं!
मोंटी
बाय टोटू! सारा केक मत खा जाना।
टोटू
सारा केक! सारा केक!
मम्मी
एक और तोहफ़ा, मेरी तरफ़ से। इसे अपनी अलमारी में रख लो। जब ज़रूरत हो, तब खोलना, बेटा।
रोज़ी
इसमें क्या है, मम्मी?
मम्मी (मुस्कुराकर, थोड़ा झिझकते हुए)
कल बात करेंगे। अब सो जाओ। गुड नाइट, बर्थडे गर्ल।
मम्मी और भी कुछ कहना चाहती थीं। पर समझ नहीं पा रही थीं कि बात कहाँ से शुरू करें।
रोज़ी ख़ुशी-ख़ुशी सो गई।